धर्म

Balrampur News : भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह ने 80 दिन में पदयात्रा कर की रामेश्वरम में पूजा अर्चना  – Utkal Mail

Balrampur, Amrit Vichaar : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने एक अद्वितीय और ऐतिहासिक पदयात्रा को पूरा किया है। उन्होंने अयोध्या धाम से रामेश्वरम धाम तक लगभग 3500 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा मात्र 80 दिनों में पूर्ण की।

इस पदयात्रा का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह वही मार्ग है जिस पर स्वयं प्रभु श्रीराम ने वनवास के दौरान पदयात्रा की थी। शैलेन्द्र सिंह ने इस पदयात्रा के दौरान कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रभु श्रीराम की कृपा ने उन्हें इस कठिन कार्य को पूरा करने में मदद की। इस ऐतिहासिक पदयात्रा के सफल संपादन पर लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। भगवान श्रीराम और महादेव शिव की कृपा शैलेन्द्र सिंह पर सदैव बनी रहे, ऐसी कामनाएं की जा रही हैं।

यह पदयात्रा न केवल शैलेन्द्र सिंह की धार्मिक भावनाओं को दर्शाती है, बल्कि यह उनकी साहसिक और दृढ़ इच्छाशक्ति का भी प्रमाण है। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि राम वनगमन मार्ग से होते हुए वह पंचवटी, चित्रकूट, महाकुंभ प्रयागराज, सबरी आश्रम व किष्किंधा पर्वत आदि स्थानों पर पहुंचे। पर्वत व जंगल मार्गो से होते हुए उन्होंने यात्रा पुरी की। उन्होंने यह भी बताया कि भाषा व रहन-सहन अलग होने के बावजूद भी लोगों ने राम भक्त होने के कारण रास्ते में उन्हें खूब प्यार दुलार दिया।

यह भी पढ़ें- Barabanki News : तेज धमाके से फटा गीजर, पिता-पुत्र की हालत गंभीर
 

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button