मनोरंजन

Sanjay Leela Bhansali Birthday : 62 वर्ष के हुए संजय लीला भंसाली, अपने बेहतरीन निर्देशन के जरिए जीता दर्शकों का दिल – Utkal Mail

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली आज 62 वर्ष के हो गए। 24 फरवरी 1963 को मुंबई में जन्में संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत विदु विनोद चोपड़ा के सहायक के तौर पर की। भंसाली ने विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म परिन्दा,1942 ए लव स्टोरी और करीब में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया।बतौर स्वतंत्र निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म खामोशी से की। इस फिल्म में नाना पाटेकर,सलमान खान और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिकायें निभाई थी। 

यूं तो फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन संजय लीला भंसाली ने अपने बेहतरीन निर्देशन के जरिए दर्शकों के साथ हीं समीक्षकों का भी दिल जीत लिया। वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म हम दिल दे चुके सनम संजय लीला भंसाली के करियर की पहली सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में भी संजय लीला भंसाली ने सलमान खान का चुनाव किया। फिल्म में सलमान खान के अलावा ऐश्वर्या राय और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। 

इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता-निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गये। वर्ष 2002 में संजय लीला भंसाली ने शरतचंद्र के उपन्यास पर आधारित फिल्म देवदास का निर्देशन किया जिसमें शाहरुख खान ने देवदास की भूमिका निभायी। देवदास में शाहरूख खान के अलावा ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की भी अहम भूमिकायें थी। इस फिल्म के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

ये भी पढ़ें : Chhaava Box Office : विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, कमाई 326 करोड़ के पार 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button