पड़ोसी को गोली मारने वाले एक्टर भूपेंद्र सिंह गिरफ्तार, 2 साथी फरार, तलाश जारी – Utkal Mail
मुंबई। एक्टर भूपेंद्र सिंह ने हाल ही में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब इस घटना के 3 दिन बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इस मामले के 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने भूपेंद्र सिंह के पास से बत्तीस बोर लाइसेंसी पिस्टल, दस कारतूस, लोहे की रॉड और तलवार भी बरामद की है।
भूपेंद्र सिंह मुंबई से अपने पैतृक गांव गए थे। इस दौरान खेत की मेढ़ पर लगे एक पेड़ को लेकर भूपेंद्र का अपने पड़ोसी से झगड़ा हो गया। दोनों ही उस पेड़ को अपना बता रहे थे। उसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि भूपेंद्र सिंह और गुरदीप के बीच मारपीट हुई, उसके बाद भूपेंद्र ने गुस्से में आकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान गुरदीप के 23 साल के बेटे गोविंद की मौत हो गई। वहीं गुरदीप, उसकी पत्नी और दूसरा बेटे घायल हो गए।
ये भी पढ़ें:- खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह की फिल्म ‘प्यार के बंधन’ का फर्स्ट लुक आउट, फिल्म में दिखेगी रिश्तों को महसूस करने वाली दास्तां



