बिज़नेस

Stock Market: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 790 और निफ्टी ने 231 अंकों की भारी गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार – Utkal Mail

मुंबई। वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 790.87 अंक की गिरावट के साथ 73,821.56 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 231.15 अंक फिसलकर 22,313.90 अंक पर रहा। 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और मारुति के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर मुनाफे में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। 

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.69 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर सपाट रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 556.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

यह भी पढ़ें:-खुशखबरी: सीएम योगी का ऐलान- स्वच्छता और स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button