मनोरंजन

हार्ट ऑफ स्टोन से आलिया का पोस्टर रिलीज

मुंबई

बॉलीवुड की टॉप क्लास एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब हॉलीवुड में भी छाने के लिए तैयार हैं। पिछले काफी टाइम से वह फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ को लेकर चर्चा में हैं। आलिया की यह पहली हॉलीवुड फिल्म होगी, जो कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। जब से फिल्म की घोषणा हुई है, तब से फैंस में आलिया को मूवी में देखने का क्रेज बढ़ गया है। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था।

अब फिल्म से आलिया का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है। ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में आलिया भट्ट निगेटिव रोल में होंगी। उनकी पहली ही फिल्म गल गैडोट के साथ है, जो कि हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बहुत बड़ी एक्ट्रेस हैं। आलिया का लुक क्या होगा, यह जानने के लिए उनके फैंस खासे उत्साहित थे, और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर एक्ट्रेस का लुक आउट हो चुका है। फोटो में आलिया फर जैकेट में नजर आ रही हैं। चेहरे पर हल्की स्माइल और सीधे कैमरे की ओर देखतीं आलिया का लुक फिल्म में उनके कनिंग कैरेक्टर की झलक दिखा रहा है। टॉम हार्पर के निर्देशन में बनी ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म से आलिया का फर्स्ट लुक रिवील होने के बाद फैंस ने उनकी बढ़ती कामयाबी के लिए उन्हें धन्यवाद किया है।

आलिया भट्ट ने अपने अब तक के करियर में एक भी निगेटिव रोल प्ले नहीं किया है। ऐसे में पहली बार फैंस उन्हें इस रोल में देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। आलिया ग्रे शेड कैरेक्टर प्ले करेंगी, वह भी निगेटिव रोल में। कई फैंस ने उन्हें अभी से ग्लोबल प्लेटफॉर्म को रूल करने की बधाई दी है। एक्ट्रेस इन दिनों धर्मा प्रोडक्शन्स की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में हैं। मां बनने के बाद यह आलिया की पहली फिल्म होगी। मूवी 21 जुलाई को रिलीज हो रही है।

utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button