टेक्नोलॉजी

DSLR की खटिया खड़ी करने आ गया Motorola का तगड़ा 5G स्मार्टफोन, HD कैमरा क्वालिटी और धाकड़ बैटरी के साथ देखे कीमत – Utkal Mail


DSLR की खटिया खड़ी करने आ गया Motorola का तगड़ा 5G स्मार्टफोन, HD कैमरा क्वालिटी और धाकड़ बैटरी के साथ देखे कीमत, मोटोरोला एक के बाद एक अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। कुछ ही दिनों पहले कंपनी ने Motorola Edge 50 Ultra, Edge 50 Pro और Edge 50 Fusion को लॉन्च किया था। अब कंपनी अपनी Edge सीरीज के एक नए फोन के साथ मौजूद है। Moto के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन का नाम Motorola Edge 2024 है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Edge 2023 का Nachfolger है। Edge 2024 में कंपनी IP68 वाटरप्रूफ प्रोटेक्शन दे रही है। इसके अलावा इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन का डिस्प्ले भी शानदार है। आइए Moto के इस नए फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह भी पढ़ें :-भारतीय वायुसेना में ग्रुप Y मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

Motorola Edge 2024 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 2400×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.6 इंच का OLED डिस्प्ले दे रही है। फोन में दिया जा रहा यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस लेवल 1300 निट्स है। कंपनी इसमें Gorilla Glass 3 की डिस्प्ले प्रोटेक्शन भी दे रही है। फोन 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में Snapdragon 7s Gen 2 के साथ Adreno 710 GPU दे रही है।

फोटोग्राफी के लिए कंपनी फोन में LED फ्लैश के साथ दो कैमरे दे रही है। इनमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT-700C सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। इस Motorola फोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिलेगी। यह बैटरी 68 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी है। ओएस की बात करें तो फोन Android 14 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें :-चार्मिंग लुक में आई Hero की रापचिक बाइक, बेस्ट फिचर्स और कमाल की माइलेज के साथ जाने कीमत

DSLR की खटिया खड़ी करने आ गया Motorola का तगड़ा 5G स्मार्टफोन, HD कैमरा क्वालिटी और धाकड़ बैटरी के साथ देखे कीमत, यह फोन IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E 802.11ax, ब्लूटूथ 5.2, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन हैं। फोन में आपको दमदार साउंड के लिए डॉल्बी के साथ स्टीरियो स्पीकर भी मिलेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने अभी सिर्फ अमेरिका में ही इस फोन को लॉन्च किया है। इसकी कीमत $ 549.99 (लगभग 46 हजार रुपये) है। जल्द ही यह ग्लोबल मार्केट में भी एंटर कर सकता है।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button