Women's T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 159 रनों का लक्ष्य – Utkal Mail

दुबई। एमेलिया केर (43) और ब्रूक हैलिडे (38) की शानदार पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने रविवार को खेले गये महिला टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में जॉर्जिया पिलमर (9) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी एमेलिया केर ने सूजी बेट्स के साथ पारी को संभाला। आठवें ओवर में एन म्लाबा ने सूजी बेट्स (32) को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया।
कप्तान सोफी डिवाइन (छह) रन बनाकर आउट हुई। एमेलिया केर ने 38 गेंदों में (43) और ब्रूक हैलिडे ने 28 गेंदों में (38) रनों की पारी खेली। मैडी ग्रीन (12) और इसाबेला गेज (तीन) रन बनाकर नाबाद रही। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 158 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एन म्लाबा ने दो विकेट लिये।अयाबोंगा खाका, क्लोई ट्राइऑन और नडीन डी क्लर्क ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
यह भी पढ़ें:-वाराणसी: नेत्र अस्पताल के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी- काशी की विकास यात्रा में नया अध्याय जुड़ा



