बिज़नेस

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें क्या हैं पेट्रोल और डीजल के नए दाम – Utkal Mail

नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.76 प्रतिशत लुढ़ककर 61.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.30 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही। 

महानगर        पेट्रोल(रुपये प्रति लीटर)       डीजल (रुपये प्रति लीटर) 

दिल्ली             94.72                               87.62 
मुंबई              104.21                             92.15 
चेन्नई              100.75                             92.34 
कोलकाता       103.94                             90.76 

ये भी पढ़ेः बच्चों के उपचार के दिल्ली आए पाकिस्तानी परिवार बिना सर्जरी के लौटे, पाकिस्तान ने लौटाए 850 भारतीय नागरिक 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button