आज का राशिफल। 21 अक्टूबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। अपने खर्चों को नियंत्रित रखें। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। काल्पनिक विचारों में खोए रहेंगे। आपके सभी काम रुक-रुक कर होंगे।
वृष
आज आपके मन में अपमान का भय रहेगा। पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है,लेकिन आप उनसे अपनत्व महसूस नहीं करेंगे। भोजन और बाकी दिनचर्या अनुशासित रखें। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है।
मिथुन
आज दूसरों की बातों को ज्यादा तूल न दें। व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिए हितकर है। नए घर या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। संतान के प्रति गौरवान्वित महसूस करेंगे।
कर्क
आज इस समय सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। अपने मन की बातें किसी से साझा कर सकते हैं। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभाएगा।
सिंह
आज स्वास्थ्य काफी अच्छा और संतुलित रहेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिंत होंगे। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा।
कन्या
आज प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें। बच्चों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे।
तुला
आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। लेकिन अत्यधिक अधीरता ठीक नहीं है। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। पर्यटन के लिए टिकट बुकिंग कर सकते हैं।
वृश्चिक
आज मन में निराशा का भाव न पनपनें दें। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। इस समय नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। ये धैर्य रखने का समय है। रिश्तों को लेकर गंभीर रहें। योग और प्राणायाम के लिए समय अवश्य निकालें।
धनु
आज व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं इसीलिए लापरवाही भारी पड़ सकती है। गृहस्थ जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन अवश्य लें।
मकर
आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। लोकप्रियता में वृद्धि होगी आप बेहद आनंदित रहने वाले हैं। काम को लेकर लंबी बातचीत हो सकती है। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
कुंभ
आज अहम की भावना के कारण नुकसान हो सकता है। गलत कार्यों की तरफ आपका रूझान हो सकता है। दांपत्य संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी। कोई जरूरी निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। व्यापार में परेशानी हो सकती है।
मीन
आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। बड़े भाई-बहनों को लेकर प्रसन्नता रहेगी। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ होगा।