धर्म

Guru Uday 2025: अतिचारी गुरु ग्रह होंगे मिथुन राशि में होंगे उदित – Utkal Mail

देवगुरु बृहस्पति, जिन्हें ज्योतिष में ज्ञान, धर्म, संतान, विवाह और धन-संपत्ति का कारक माना जाता है, पिछले महीने 9 जून 2025 को मिथुन राशि में अस्त हो गए थे। इस स्थिति में गुरु की शुभता और प्रभाव कुछ समय के लिए क्षीण हो जाते है, जिससे कई राशियों को रुके हुए कार्यों, मानसिक भ्रम या निर्णयों में अड़चन जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अब 9 जुलाई 2025 को गुरु का पुनः उदित होना एक शुभ संकेत है, खासकर जब वे उसी मिथुन राशि में फिर से प्रभावी हो रहे हैं। यह उदय ना केवल आध्यात्मिक और मानसिक स्पष्टता लाएगा।

अतिचारी चाल से चलते हुए गुरु अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में रात को 10 बजकर 50 मिनट पर उदित हो जाएंगे।  गुरु का उ‍दय होना लाभ देने वाला  है। लेकिन गुरु चूंकि अतिचारी चाल से चल रहे हैं तो इस अवस्‍था में गुरु के उदित होने से कई राशियों की समस्‍याएं भी बढ़ सकती है। अतिचारी गुरु सामान्‍य से तीन गुना तेज गति से चलते हैं और लोगों के दिमाग में भ्रम और उलझन की स्थिति पैदा करते हैं। 

विशेष रूप से  गुरु उदय अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। संतान सुख, उच्च शिक्षा में सफलता, विवाह के अच्छे प्रस्ताव, धार्मिक यात्रा या कर्मों में मन लगने जैसी सकारात्मक परिस्थितियों का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा, धन-संपत्ति में वृद्धि, आर्थिक योजनाओं में सफलता और पारिवारिक जीवन में स्थिरता के योग भी प्रबल हो रहे हैं। जिन जातकों की कुंडली में गुरु अनुकूल स्थिति में हैं, उन्हें इस अवधि में शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। कुल मिलाकर, गुरु का यह उदय जीवन में नई ऊर्जा और संभावनाओं की शुरुआत का संकेत है।

 

मेष राशि
गुरु के उदय से मेष राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा, लेकिन मेहनत से ही सफलता मिलेगी। यात्राएं बढ़ सकती हैं, जिनमें कुछ व्यर्थ भी हो सकती हैं। भाई-बहनों से रिश्ते संभालना जरूरी होगा।

वृषभ राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आमदनी बढ़ सकती है और पारिवारिक जीवन में भी राहत मिल सकती है। बातचीत में प्रभाव बढ़ेगा।

मिथुन राशि
काम और विवाह से जुड़ी रुकी हुई बातें अब रफ्तार पकड़ेंगी। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा और जीवनसाथी से रिश्ते भी मजबूत होगे।फैसलों में सावधानी जरूरी है।

कर्क राशि
खर्चों में बढ़ोतरी होगी। विरोधी सक्रिय होगे, किस्मत आंशिक रूप से साथ देगी। विदेश यात्रा या लोन से जुड़ी कोशिशें सफल होंगी।

सिंह राशि
पढ़ाई, प्रेम और मित्रों से जुड़ी स्थिति सुधरेगी। अचानक लाभ की संभावना बन रही है। सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों में भी मजबूती आएगी।

कन्या राशि
कामकाज में अड़चनें आ सकती हैं,मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। हालांकि, घरेलू और वैवाहिक जीवन में स्थितियां बेहतर होंगी।

तुला राशि
किस्मत का साथ मिलेगा। धार्मिक कामों या यात्राओं का योग है। संतान और शिक्षा से जुड़ी चिंता कम होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि
कामों में रुकावटें और स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। संतान और पढ़ाई से जुड़ी कुछ राहत मिलेगी। संयम और सतर्कता जरूरी होगी।

धनु राशि
स्वास्थ्य सुधरेगा और दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर और जमीन से जुड़े काम पूरे होंगे।

मकर राशि
सरकारी कामों में अड़चने आ सकती हैं, और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।आत्मबल में इजाफा होगा और यात्राएं सुखद रहेंगी।

कुंभ राशि
पढ़ाई, संतान और आर्थिक मामलों में सुधार होगा। निवेश से लाभ मिलेगा पुराने पैसे भी वापस मिल सकते हैं। निर्णय लेने में आत्मविश्वास काम आएगा।

मीन राशि
स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी,तनाव और पारिवारिक जिम्मेदारियां बनी रह सकती हैं। सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा।- आचार्य पवन तिवारी, संस्थापक अध्यक्ष ज्योतिष सेवा संस्थान

ये भी पढ़े : राजधानी के इमामबाड़ा में हुई मजलिस : लोगों ने मनाया मातम, मौलाना बोले-महिला सम्मान के अहसास का नाम है कर्बला


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button