बिज़नेस

Stock Market: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट – Utkal Mail

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 398.45 अंक की गिरावट के साथ 82,791.83 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 111.25 अंक फिसलकर 25,244 अंक पर आ गया। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई। इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व अन्य के शेयर भी नुकसान में रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।

 एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

 अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 221.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।  

रुपया 19 पैसे टूटकर 85.89 प्रति डॉलर पर 

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे टूटकर 85.89 पर आ गया। अमेरिका के अगले महीने से कनाडा पर 35 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 85.76 पर खुला। फिर 85.89 प्रति डॉलर पर लुढ़क गया जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.70 पर बंद हुआ था। 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button