खेल

शादी के सात साल बाद अलग हुए साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप  – Utkal Mail

नई दिल्ली। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप शादी के सात साल बाद आधिकारिक तौर पर अलग हो गये है। साइना ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने अगले होने की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, “कई बार जिंदगी हमें अलग रास्तों पर ले जाती है। सोच-विचार के बाद, कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला लिया है। हम शांति, आगे बढ़ने और खुद को समझने के रास्ते को चुन रहे हैं।” उन्होंने आगे लिखा, “बीते पलों के लिए शुक्रिया और आगे के लिए शुभकामनाएं। इस समय हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।”

भारतीय खेलों में कभी शक्तिशाली जोड़ी माने जाने वाले इस जोड़े ने हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद अकादमी में एक साथ प्रशिक्षण लिया और बाद में 2004 में डेटिंग शुरू की। करीब दस वर्ष की मित्रता के बाद 2018 में दोनों खिलाड़ी वैवाहिक बंधन में बंधे थे। वर्षों तक दोनों भारतीय खेल जगत की सबसे चर्चित जोड़ी में रहे। दोनों ही खिलाड़ियों का पेशेवर सफर उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरा रहा है।

साइना ने 2012 के लंदन ओलंपिक में विश्व की नंबर वन रैंकिंग और कांस्य पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई, वहीं पारुपल्ली ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर और डब्ल्यूएफ की शीर्ष 10 रैंकिंग में जगह बनाई। पारुपल्ली ने 2024 में बैडमिंटन से संन्यास ले लिया था। बीते कुछ सालों में वह साइना के कोच भी रहे। उनका रिश्ता पहले ट्रेनिंग पार्टनर से कोच-एथलीट की जोड़ी में बदला।

पारुपल्ली कई बार मैच के दौरान कोर्ट के किनारे रणनीति बताते नजर आते थे। जहां पारुपल्ली अब संन्यास ले चुके हैं, वहीं 35 साल की साइना ने जून 2023 के सिंगापुर ओपन के बाद कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। 

यह भी पढ़ेः रग्बी विश्वकप 2027 क्वालीफाई को लेकर भिड़ेंगे जिम्बाब्वे और नामीबिया 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button