IPL 2024 : राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, लसिथ मलिंगा ने छोड़ दी टीम…अब मुंबई इंडियंस में होंगे शामिल! – Utkal Mail
नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के लिए अभी से फेंचाइजियों ने तैयारी शुरू कर दी हैं। कई टीमों ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किए हैं। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। उनके तेज गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा टीम का साथ छोड़ रहे हैं और मलिंगा अपकमिंग सीजन में मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 में अपना बॉलिंग कोच नियुक्त किया था। उनके कार्यकाल में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और लंबे वक्त बाद साल 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन, अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलिंगा राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ने वाले हैं और बतौर बॉलिंग कोच मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने वाले हैं।
🚨 After being a part of Rajasthan Royals’ coaching staff for two seasons, Lasith Malinga will now join Mumbai Indians as their fast-bowling coach
He will replace Shane Bond, who had held that position for the past nine seasons 👉 pic.twitter.com/HALNKOFT3c
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) August 19, 2023
आईपीएल 2008 से लसिथ मलिंगा ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग के करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने पूरे आईपीएल करियर के दौरान मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व ही किया। हालांकि, आईपीएल 2021 में उन्होंने रिटायरमेंट के बाद आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के साथ बतौर गेंदबाजी कोच जुड़े थे। उनकी कोचिंग में फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2022 का फाइनल खेला। लसिथ मलिंगा ने आईपीएल में 122 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 19.80 के औसत से 170 विकेट चटकाए. ऐसे में ड्रेसिंग रूम में उनके होने से युवा खिलाड़ियों को काफी सपोर्ट मिलता है।
ये भी पढ़ें : World championship : ‘पीछे मुड़कर देखती हूं तो विश्वास करना मुश्किल…’, पीवी सिंधु ने ओलंपिक पदक को किया याद



