आज का राशिफल। 07 सितंबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज व्यापार में आपको कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। मानसिक शांति में कमी रहेगी। बोलचाल के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
वृष
आज कारोबार में कोई बड़ी डील हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि बहुत अच्छी होगी। आप व्यवसाय को लेकर लोन ले सकते हैं। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। बच्चों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मिथुन
आज भ्रमित करने वाले समाचारों से दूरी बनाकर रखें। अनावश्यक यात्रा हो सकती है। जॉब में आपके ऊपर अचानक काफी दबाव बढ़ने वाला है। आपके काम अंतिम समय में खराब हो सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है।
कर्क
आज लोग आपके प्रति काफी अच्छा भाव रखेंगे। लक्ष्य प्राप्त होने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में अचानक धन लाभ हो सकता है। सभी कार्य उत्साह से करेंगे। सुख के साधनों पर आप धन खर्च कर सकते हैं। बड़े भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है।
सिंह
आज जीवन में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आपकी विचारधारा से काफी लोग प्रभावित रहेंगे। भाइयों के साथ संपत्ति विवाद खत्म होंगे। विनिर्माण कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है।
कन्या
आज आप रिश्तों को अच्छी तरह से निभाएंगे, लेकिन आपको दूसरी तरफ से वैसा सहयोग नहीं मिलेगा। बॉस के साथ झगड़ा हो सकता है। खर्च बढ़ने से आपके कुछ काम प्रभावित होंगे। अत्यधिक लालच से आपको बचना चाहिए।
तुला
आज अपने पद का दुरुपयोग न करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। मूल्यवान वस्तु के गुमने की आशंका है। पुराने रोग उभर सकते हैं। पुरुष जातकों को महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहने वाला है। अति उत्साह में काम बिगड़ सकते हैं। भूमि-संपत्ति को लेकर होने वाले विवादों का निपटारा होगा। मित्रों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। समाज में आपकी प्रशंसा होगी।
धनु
आज नए संपर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में नए अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। व्यस्तता के बावजूद कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मकर
आज बुरी आदतों से आपको बचना चाहिए। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को नौकरी की चिंता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
कुंभ
आज अपने काम की गुणवत्ता में कमी न आने दें। प्रशासन के लोगों से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों का काफी अच्छा सहयोग मिलेगा। मौसम में बदलाव के कारण परेशानी हो सकती है। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें।
मीन
आज कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है। कोर्ट संबंधित मामलों में आपको विजय प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके सम्बन्ध बनेंगे। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।