खेल

VIDEO : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेला गोल्फ, फैंस हुए क्रेजी – Utkal Mail


न्यू जर्सी। भारत के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं जहां उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए देखा गया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज की ट्रम्प नेशनल गोल्फ क्लब बैडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए मेजबानी की।

 

इन दोनों की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। धोनी ग्रुप पिक्चर में लंबे बालों में नजर आ रहे हैं जैसा कि वह अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों में दिखते थे। ट्रंप ने लाल रंग की मागा (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) कैप पहन रखी है। धोनी को इससे एक दिन पहले न्यूयॉर्क में अमेरिकी ओपन में मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्कराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच क्वार्टर फाइनल मैच का लुत्फ उठाते देखा गया था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में अपना पांचवां खिताब जीता था। इस 42 वर्षीय खिलाड़ी ने जून में अपने बाएं घुटने का ऑपरेशन करवाया था। 

धोनी के करीबी ने शेयर की तस्वीर
धोनी के करीबी और व्यवसायी हितेश सांघवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “धोनी, डोनाल्ड ट्रंप और राजीव नैक के साथ गोल्फ। हमारी मेजबानी के लिए धन्यवाद पूर्व राष्ट्रपति महोदय।”

ये भी पढ़ें : Asia Cup 2023 : एसीसी ने किया नियम में बदलाव, बारिश ने डाला खलल तो रिजर्व डे में होगा भारत-पाकिस्तान मैच

 




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button