खेल

Asia Cup 2023 : एशिया कप फाइनल से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Maheesh Theekshana हुए बाहर…जानिए क्यों? – Utkal Mail


कोलंबो। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर मुकाबले में चोट के शिकार हुए श्रीलंका के हरफनमौला महेश थीक्षणा भारत के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले खिताबी मैच के लिये उपलब्ध नहीं होंगे। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच के दौरान उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था।

शनिवार को आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया कि स्कैन के बाद मांसपेशियों में चोट की पुष्टि हुई। चयनकर्ताओं ने थीक्षाणा की जगह सहान अराचिगे को टीम में शामिल किया है। अराचिगे ने अब तक दो वनडे मैच खेले हैं। वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं और ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। थीक्षाणा की चोट मेजबान टीम के लिए बड़ा झटका है। वह श्रीलंका के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी थे और उन्होंने पांच मैचों में 29.12 की औसत से आठ विकेट लिए थे। वह रिहैबिलिटेशन के लिए हाई परफॉर्मेंस सेंटर लौटेंगे। 

एशिया कप फाइनल के लिए चोटिल अक्षर पटेल के कवर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर को बुलाया गया 
कोलंबो। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को होने वाले एशिया कप फाइनल के लिए चोटिल अक्षर पटेल के कवर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर को बुलाया है। अक्षर को शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम सुपर फोर मैच में कई चोट लग गयी थीं जिसमें भारत को छह रन से हार मिली थी।

हालांकि उनकी चोटों की गंभीरता की जानकारी नहीं मिली है लेकिन ऐहतियाती कदम उठाते हुए गेंदबाजी आल राउंडर वाशिंगटन को बुला लिया गया है जो भारत की एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, अक्षर को कई चोट लगी हैं। उनकी हाथ की छोटी ऊंगली चोटिल है और एक थ्रो से गेंद उनके हाथ में लग गयी थी। उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट भी है। इसलिये वाशिंगटन को बुलाया गया है। विश्व कप से महज तीन हफ्ते पहले भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चिंता की बात उनकी हैमस्ट्रिंग चोट होगी। वाशिंगटन ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं, उन्होंने भारत के लिए अंतिम वनडे इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेला था। 

ये भी पढ़ें : Asia Cup 2023 Final : एशिया कप फाइनल में पांच साल के खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी टीम इंडिया, भारत के टॉप ऑर्डर पर होंगी नजरें

 




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button