खेल

Asian Games Hangzhou 2023 : स्मृति मंधाना की तूफानी बैटिंग, टीम इंडिया का स्कोर 100 के करीब – Utkal Mail


हांगझोऊ। चीन में चल रहे एशियाई खेलों के 19वें संस्करण में भारत बनाम श्रीलंका के बीच सोमवार को खेले जा रहे महिला क्रिकेट टी-20 के फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आज झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में जीतने वाली टीम को स्वर्ण पदक और हारने वाली टीम को रजत से संतोष करना पड़ेगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने एक बदलाव किया है। टीम की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की वापसी हुई। उनपर बांग्लादेश दौरे पर खराब व्यवहार के कारण दो मैच का प्रतिबंध लगा था। कल हुए मुकाबले में भारतीय महिला टीम बंगलादेश को हराकर फाइनल पहुंची। वहीं श्रीलंका की टीम पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

भारत को पहला झटका लग चुका है। शेफाली वर्मा को सुगंधिका कुमारी ने स्टम्प आउट करा दिया। भारत का स्कोर 3.4 ओवरों में 16/1

दोनों टीमें इस प्रकार है..
भारत : स्मृति मांधना, शेफ़ाली वर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्रकर,तितास साधु,राजेश्वरी गायकवाड़ ।

श्रीलंका : चमारी अटापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), विश्मी गुणारत्ना, नीलाक्षी डिसिल्वा, हसिनी परेरा, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका रनावीरा, इनोशी प्रियदर्शिनी, कविशा दिलहारी, ओशादी रनासिंघे, सुगंधिका कुमारी।

ये भी पढ़ें : Asian Games 2023: भारत की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button