खेल

SA vs NED World Cup 2023 : दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड मुकाबले पर बारिश का साया, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11  – Utkal Mail


धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को होने वाले दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड आईसीसी विश्वकप के 15वें मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है। आज सुबह भी धर्मशाला में तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात से आज सुबह 10 बजे तक धर्मशाला में 20 मिलीमीटर बारिश हुई है और न्यूनतम पारा 11 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। एकदिवसीय विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका अच्छी फार्म में है और अभी तक खेले गये अपने दोनों मुकाबलो में उसने जीत दर्ज की है। जबकि नीदरलैंड को अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। यहां हो रही बारिश मैच में खलल डाल सकती है।

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावूमा, रासी वान डेर डूसैं, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, मार्को यान्सिन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी/जेराल्ड कोएत्जी।

नीदरलैंड्स: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डोड, कोलिन एकरमैन, बास डी लीड, तेजा नीदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान, विकेटकीपर), सिब्रांड एंगलब्रेचट, रोएल्फ वान डेर मर्व, लोगन वान बीक/रेयान क्लाइन, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकरन।

ये भी पढे़ं : AUS vs SL World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में दर्ज की पहली जीत, श्रीलंका को पांच विकेट से दी शिकस्त


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button