खेल

IND vs NZ World Cup 2023 LIVE : धर्मशाला में न्यूजीलैंड- भारत की भ‍िड़ंत, थोड़ी देर में टॉस…जानिए वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी – Utkal Mail


धर्मशाला। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की दो टॉपर टीमें भारत और न्यूजीलैंड आज (22 अक्टूबर) धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने हैं।  दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 116 वनडे खेले गए हैं। भारत ने 58 और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते। 7 मैच बेनतीजा रहे। वहीं एक मैच टाई भी हुआ। वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है। टूर्नामेंट में दोनों के बीच 9 मैच हुए। 5 में न्यूजीलैंड, जबकि 3 में भारत को जीत मिली। एक मुकाबला 2019 में बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। यहां तक 2019 में पिछला मुकाबला न्यूजीलैंड ने ही जीता था।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे में रिकॉर्ड

  • कुल वनडे मैच: 116
  • भारत जीता: 58
  • न्यूजीलैंड जीता: 50
  • बेनतीजा: 7
  • टाई: 1

वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

  • कुल वनडे मैच: 8
  • भारत जीता: 3
  • न्यूजीलैंड जीता: 5

केन व‍िल‍ियमसन नहीं खेलेंगे भारत के ख‍िलाफ, साउदी हुए फ‍िट
न्यूजीलैंड के न‍ियम‍ित कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। टॉम लैथम विलियसमन की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे हैं। मैच से एक दिन पहले टॉम लैथम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘केन अब भी अपने अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं। उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी और भी समय लगेगा। वह टूर्नामेंट के आखिरी फेज तक फिट होकर टीम में लौटेंगे। 

ये भी पढ़ें :IND vs NZ World Cup 2023 : सूर्यकुमार के हाथ में लगी चोट, किशन को मधुमक्खी ने मारा डंक…कहीं रुक न जाए टीम इंडिया का विजयरथ


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button