खेल

SA Vs BAN, World Cup 2023 : दक्ष‍िण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, शाकिब की वापसी…बावुमा नहीं खेलेंगे – Utkal Mail


मुंबई । दक्ष‍िण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हैं। अफ्रीकी टीम चार में से तीन मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में फ‍िलहाल तीसरे नंबर पर है। इस मैच में एडेन मार्करम ने अफ्रीकी टीम की कप्तानी संभाली है। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

टेम्बा बावुमा फ‍िट ना होने की वजह से मैच से बाहर हैं। वो पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेल सके थे। बावुमा बीमार हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ऐडन मार्करम ने टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन की वापसी हुई है। वो चोटिल होने की वजह से भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेल सके थे।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11: क्विंटन डी कॉक (व‍िकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स।

बांग्लादेश की प्लेइंग-11 : तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (व‍िकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोर‍िफुल इस्लाम, हसन महमूद

ये भी पढ़ें : PAK vs AFG : मैदान पर झूमे दो पठान…पाकिस्तान की हार पर राशिद खान के साथ जमकर नाचे इरफान, देखें VIDEO


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button