खेल

केशव महाराज ने उन्हें बता दिया था कि मैं आउट नहीं हूं : तबरेज शम्सी – Utkal Mail


चेन्नई। पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी विश्व कप मैच में पगबाधा की अपील पर बेहद ही मामूली अंतर से अपना विकेट बचाने वाले दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी ने कहा कि केशव महाराज ने उन्हें बता दिया कि वह आउट नहीं है। विश्व कप के इस बेहद रोमांचक मैच को दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट से अपने नाम किया जिससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गयी। 

शम्सी जब क्रीज पर बल्लेबाजी के लिये आये तो टीम को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी और सिर्फ एक विकेट बचा था। तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की शम्सी के खिलाफ पगबाधा अपील को मैदानी अंपायर ने नकार दिया। पाकिस्तान की टीम ने रिव्यू लिया लेकिन ‘अंपायर्स कॉल’ के कारण शम्सी क्रीज पर बने रहे और दक्षिण अफ्रीका ने बेहद रोमांचक जीत दर्ज की। 

शम्सी ने मैच के बाद कहा, जब पाकिस्तान ने रिव्यू लिया था तभी केशव (महाराज) ने मुझे बताया था कि गेंद लेग स्टंप की तरफ जा रही थी। इसलिए मैं इसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं था। शम्सी के साथ टीम के लिए शानदार स्पिन गेंदबाजी करने वाले अनुभवी केशव महाराज ने बल्ले से भी मजबूत जज्बा दिखाया और चौका लगाकर टीम को यादगार जीत दिलाई। मैच में ‘अपायर्स कॉल’ को लेकर विवाद भी हुआ। रासी वान डर डुसेन के विकेट को लेकर वह निराश दिखे लेकिन कहा कि तकनीक की मदद से मिले परिणाम को मानना होगा। मैदानी अंपायर ने डुसेन का आउट करार दिया था जो बहुत कम अंतर से ‘अंपायर्स कॉल’ का शिकार बने। महाराज ने कहा, जाहिर तौर पर, हमें वह फैसला पंसद नहीं आया। लेकिन जब तकनीक कुछ और कहती है, तो हमें इसे स्वीकार करना होगा।

ये भी पढ़ें : AUS vs NZ : ट्रेव‍िस हेड का तूफानी शतक, ऑस्ट्रेल‍िया ने न्यूजीलैंड को दिया बड़ा टारगेट


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button