टेक्नोलॉजी

Jio Phone Prima 4G की सेल हुई शुरू हुई, फ़ोन में YouTube और WhatsApp जैसे कई ऐप्स चला सकेंगे, कीमत मात्र 2599 रुपये – Utkal Mail





रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में भारतीय बाजार में JioPhone Prima 4G फ़ोन को लॉन्च किया था। जियो ने इस फीचर फोन में शानदार फीचर्स दिए हैं। अब कंपनी की तरफ से इस फ़ोन को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस 4G फोन को खासकर उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है जो अभी भी 2G या 3G का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस फोन में ग्राहकों को वॉट्सऐप, फेसबुक, जियो सिनेमा समेत दूसरे ओटीटी ऐप्स का लाभ मिलता है।

ये भी पढ़े – POCO का ये धांसू फ़ोन हुआ लॉन्च, 50MP का कैमरा और 5,000mAh की दमदार बैटरी, कीमत काफी कम

prima 1

JioPhone Prima 4G: कीमत

JioPhone Prima 4G की कीमत Rs 2,599 रखी गई है। अगर आप इस फ़ोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसे रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ रिलायंस डिजिटल, जियो मार्ट और ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से ले सकते हैं। आप यूपीआई पेमेंट भी इस 4G फोन के जरिए कर सकते हैं। इस फ़ोन में ब्लू और येलो कलर ऑप्शन मिलेंगे।

ये भी पढ़े – 5000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ जल्द लॉन्च होगा Samsung का नया दमदार स्मार्टफोन

prima 2

JioPhone Prima 4G: फीचर्स

  • डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 320×240 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली टीएफटी डिस्प्ले दी गई है।
  • फोन को 2.4 इंच डिस्प्ले के साथ लाया गया है। फोन में 512MB की रैम है। इसमें फोन की स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाने की सुविधा भी मिलती है।
  • फोन में 0.3MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस में प्रोसेसिंग के लिए ARM Cortex A53 प्रोसेसर दिया गया है।
  • फोन में 1800mAh की बैटरी दी गई है। JioPhone Prima 4G फोन KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
  • रिलायंस जियो का JioPhone Prima 4G फोन यूट्यूब , मैसेजिंग ऐप WhatsApp और सोशल मीडिया ऐप Facebook जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। फोन में JioTV, Jio Cinema, JioSaavn, JioNews जैसे कई दूसरे ऐप्स प्री-इन्स्टॉल्ड मिलते हैं।
  • फोन में Bluetooth version 5.0 वर्जन मिलेगा और 23 भाषाओं का सपोर्ट दिया है। सिंगल सिम कार्ड स्लॉट, 3.5mm ऑडियो जैक और एफएम रेडियो सपोर्ट करता है।






Previous articleNo Investment Business Idea: बिना पैसे लगाएं शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी 30 से 50 हजार रुपए तक की बंपर कमाई



utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button