खेल

IND vs NZ: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने न्यूजीलैंड से पूछा, उन्होंने कोहली की मदद क्यों की? – Utkal Mail


मुंबई। पूरा क्रिकेट जगत जब विराट कोहली के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50वें शतक की सराहना कर रहा है तब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व थे गेंदबाज साइमन ओ’डोनेल ने विश्व कप सेमी फाइनल के दौरान ऐंठन से जूझ रहे इस स्टार भारतीय बल्लेबाज की मदद करने के लिए न्यूजीलैंड की टीम की कड़ी आलोचना की है। कोहली ने बुधवार को खेले गए इस मैच में पांव में ऐंठन के बावजूद 113 गेंद पर 117 रन बनाए थे। 

कोहली जब ऐंठन से जूझ रहे थे तब न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी उनकी मदद के लिए पहुंचे थे जिस पर ओ’डोनेल ने आपत्ति जताई है। भारत में यह मैच 70 रन से जीत कर फाइनल में जगह बनाई। ओ’डोनेल ने सेन रेडियो से कहा,‘‘मुझे कल रात सेमीफाइनल के दौरान कुछ चीजों को लेकर आपत्ति है। विराट कोहली जब ऐंठन से परेशान थे और भारतीय टीम 400 रन बनाने की तरफ बढ़ रही थी, उस समय न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी उनकी मदद करने के लिए पहुंचे।’’ उन्होंने कहा,‘‘विराट कोहली जब ऐंठन से जूझ रहा था तब आप उनकी मदद के लिए क्यों पहुंचे। 

जबकि उनकी टीम तब 400 रन बनाने की तरफ बढ़ रही थी। विश्व कप सेमी फाइनल जैसे मैच में खेल भावना नियमों के तहत ही दिखानी चाहिए। विराट कोहली आपके देश को नुकसान पहुंचा रहा था और आप उसकी मदद के लिए आगे बढ़ रहे थे।’’ ऑस्ट्रेलिया के इस क्रिकेटर ने कहा, ‘‘किसी बात की परवाह मत करो। विराट कोहली जब ऐंठन से परेशान था तब आपको किसी भी परिस्थिति में उनके 20 मीटर के दायरे में नहीं जाना चाहिए था।’’ 

ये भी पढ़ें:- विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्रिटेन में नेताओं के समक्ष उठाया खालिस्तान का मुद्दा


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button