खेल

World Cup 2023 : जब टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे पीएम मोदी, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला – Utkal Mail


नई दिल्ली। क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज की आंखों से आंसू छलक पड़े थे। मुकाबले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। शमी और जडेजा ने पीएम से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं।

मोहम्मद शमी ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह प्रधानमंत्री के गले लगकर काफी इमोशनल हो गए। शमी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘दुर्भाग्य से कल हमारा दिन नहीं था। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मुझे समर्थन करने के लिए सभी भारतीय फैन्स को धन्यवाद देना चाहता हूं। पीएम का आभारी हूं जिन्होंने विशेष रूप से ड्रेसिंग रूम में आकर हमारा उत्साह बढ़ाया। हम वापसी करेंगे।

रवींद्र जडेजा ने भी पीएम से मुलाकात की फोटो शेयर की। इस फोटो में पीएम जडेजा से हाथ मिला रहे हैं। जडेजा ने लिखा, ‘हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था, लेकिन कल हम हार गए. हम सभी दुखी हैं, लेकिन लोगों का समर्थन हमें हौसला दे रहा है। पीएम मोदी ड्रेसिंग रूम में पहुंचे जो विशेष और बहुत प्रेरणादायक था।

ये भी पढ़ें : Cricket World Cup : ICC की वर्ल्ड कप प्लेइंग-11 घोषित, रोहित शर्मा को बनाया कप्तान…पैट कमिंस बाहर




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button