खेल

दक्षिण अफ्रीका ने 2027 में होने वाले महिला विश्वकप की मेजबानी की दोवदारी वापस ली  – Utkal Mail


जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका ने वर्ष 2027 में होने वाले महिला विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी वापस ले ली है। दक्षिण अफ्रीका फुटबॉल एसोसिएशन ने शनिवार को महिला विश्वकप की मेजबानी की दावेदारी वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा कि वे वर्ष 2031 में होने वाले टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए बोली लगाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस तथ्य को लेकर विवाद रहा है कि महिला विश्वकप का आवंटन अभी तक नहीं किया गया है। यह टूर्नामेंट सिर्फ चार साल के अंतराल पर होता है। तुलनात्मक रूप से देखा जाये तो वर्ष 2026, 2030 और 2034 में होने वाले पुरुष टूर्नामेंट के मेजबानों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। 

2026 के विश्वकप की मेजबानी कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका करेंगे। वहीं 2030 के विश्वकप की मेजबानी मोरक्को, पुर्तगाल, स्पेन, अर्जेंटीना, उरुग्वे और पराग्वे और वर्ष 2034 में होने वाले विश्व की मेजबानी सऊदी अरब करेगा। एसएएफए के सीईओ लिडिया मोनीपाओ ने कहा,  हमने महसूस किया कि 2031 फीफा महिला विश्व कप के लिए अच्छी तरह से तैयार बोली पेश करना और जल्दबाजी में प्रस्तुति देने के बजाय यह सुनिश्चित करना बेहतर होगा कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। 

दक्षिण अफ्रीका की 2027 फीफा महिला विश्व कप बोली की अध्यक्ष टुमी डलामिनी ने कहा, 2027 फीफा महिला विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी बोली का नेतृत्व करना एक बड़ा सम्मान और विशेषाधिकार रहा है। उन्होंने कहा, फुटबॉल दुनिया में सबसे एकजुट करने वाले खेलों में से एक है और दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं के खेलों में निवेश करना प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए। महिलाओं के खेल में निवेश करने के दक्षिण अफ्रीका के प्रयास प्राथमिकता रहेंगे और होने भी चाहिए। हम बोली लगाने वाले अन्य देशों को शुभकामनाएं देते हैं।

ये भी पढ़ें : खिलाड़ियों की लंबी सूची होने से बेखौफ बल्लेबाजी नहीं कर सके केएल राहुल : वसीम अकरम


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button