Vivo का धमाकेदार नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 6 जीबी रैम और 5000mAh की दमदार बैटरी, कीमत 12 हजार से भी कम – Utkal Mail
वीवो ने धमाकेदार एक नया Y-सीरीज़ स्मार्टफोन – Vivo Y12 चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर Y सीरीज में लिस्ट कर दिया गया है। फोन को दो ऑप्शन में पेश किया गया है। वीवो ने उस फोन को बजट में लॉन्च किया है। फ़ोन को जबरदस्त लुक और शानदार डिज़ाइन के साथ मार्केट में उतारा गया है। आइये जानते हैं फ़ोन के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में।
ये भी पढ़े – 5000mAh बैटरी और 50MP के साथ Vivo Y100i 5G हुआ लॉन्च, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Vivo Y12: डिस्प्ले एंड कनेक्टिविटी
Vivo Y12 में 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले है। यह HD+ (1612×720 पिक्सल) रेजॉलूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। साथ ही डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के रूप में डुअल सिम, 4G, WiFi, 3.5mm audio jack, Bluetooth 5.0,USB 2.0,GPS आदि का सपोर्ट है।

Vivo Y12: कैमरा एंड प्रोसेसर
Vivo Y12 में 13MP का प्राइमरी कैमरा है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एलईडी फ्लैश दिया गया है। सेल्फी के लिए 8 एमपी का कैमरा फोन में दिया है। सुरक्षा के को ध्यान में रखते हुए, हैंडसेट साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। Vivo Y12 में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉइड 13 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
ये भी पढ़े – Infinix Smart 8 HD दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ 8 दिसंबर होगा लॉन्च, जाने फीचर्स
Vivo Y12: रैम एंड बैटरी
Vivo Y12 में 6 जीबी रैम दी गई है, जिसे एक्सटेंडेट फीचर के जरिए और 6 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फ़ोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो टाइप सी पोर्ट के जरिए 15वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट का वज़न 186 ग्राम है और मोटाई लगभग 8.09mm है।

Vivo Y12: कीमत
Vivo Y12 में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है। इसकी कीमत 999 युआन (लगभग 11,717 रुपये) है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Wild Greenery और Crystal Purple कलर्स के ऑप्शन में लॉन्च किया है। यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।



