भारत
कोर्ट से संजय सिंह को बड़ा झटका, शराब घोटाले मामले में जमानत याचिका खारिज – Utkal Mail
नई दिल्ली। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के लीडर संजय सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। संजय सिंह राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं।
बता दें, संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 4 अक्टूबर को उनके आवास पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। 8 दिन तक ईडी की कस्टडी में रहने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। राज्यसभा सांसद 13 अक्टूबर से तिहाड़ जेल में बंद हैं।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक के मुख्यमंत्री का निजी विमान में यात्रा करने का वीडियो वायरल, भाजपा ने की आलोचना



