टेक्नोलॉजी

नया एआई मॉडल मानव जीवनकाल का अनुमान लगाने में सक्षम : अनुसंधानकर्ता  – Utkal Mail

नई दिल्ली। अनुसंधानकर्ताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित एक ऐसा उपकरण विकसित किया है जो स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, शिक्षा, नौकरी और आय जैसी जीवन की घटनाओं के अनुक्रमों के आधार पर किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व समेत उसके जीवनकाल से जुड़े कई अनुमान लगाने में सक्षम है। 

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि ‘ट्रांसफॉर्मर मॉडल’ का उपयोग करके बनाए गए ‘लाइफ2वीईसी’ नामक उपकरण को डेनमार्क की आबादी के डेटा के आधार पर प्रशिक्षित किया जाता है। ‘लाइफ2वीईसी’ मनुष्यों के जीवनकाल समेत कई सटीक अनुमान लगाने में सक्षम है। अमेरिका स्थित ‘नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी’ की प्रोफेसर टीना एलियासी-रेड ने कहा, ‘‘भले ही हम यह पता लगाने के लिए भविष्यवाणी का उपयोग कर रहे हैं कि ये मॉडल कितने अच्छे एवं सटीक हैं, लेकिन वास्तविक लोगों के बारे में भविष्यवाणी करने के लिए इस उपकरण का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक विशिष्ट आबादी के विशिष्ट डेटा सेट पर आधारित भविष्यवाणी करने वाला मॉडल है।’’ यह मॉडल आय, शिक्षा या स्वास्थ्य कारकों जैसी जीवन की कई घटनाओं के अनुक्रमों के आधार पर सूचना का विश्लेषण करता है और इनके बीच संबंध स्थापित करना और इन्हें वर्गीकृत करना शुरू करता है। इससे मनुष्य की मृत्यु को लेकर भी अनुमान लगाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- आपने क्या चाहा, आपको क्या मिला, इसके बीच की बाधाओं को दूर कर सकती है एआई


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button