रणजी ट्राफी मैच: पहले दिन विकेटों को तरसता रहा असम; यूपी की ओर से आर्यन व करन के नाबाद शतक… – Utkal Mail

कानपुर, अमृत विचार। ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुक्रवार को चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी और असम की टीमें भिड़ीं। पहले दिन यूपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले दिन का मैच समाप्त होने तक टीम ने 80 ओवर में दो विकेट खोकर 319 रन बनाए।
यूपी और असम के बीच रणजी मुकाबले का शुक्रवार को मौसम ने भी साथ दिया। सुबह साढ़े नौ बजे मैच शुरू हुआ। यूपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी। दिन चढ़ने के साथ टीम के खिलाड़ी आर्यन जुयाल और करन शर्मा का प्रदर्शन भी जबरदस्त हो गया। दोनों खिलाड़ियों ने चौके-छक्के लगाते हुए शतक जड़ा।
आर्यन जुयाल ने 162 व करन शर्मा ने नाबाद 108 रन बनाए। यूपी का पहला विकेट समर्थ सिंह का शुन्य पर और दूसरा प्रिंस यादव का 46 रन पर गिरा। टीम ने मैच के शुरूआती सत्र में ही अपने दो विकेट गवां दिए, लेकिन आर्यन व करन ने मोर्चा संभाला और मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
चार दिवसीय रणजी ट्राफी के पहले दिन का मैच खत्म होने तक यूपी टीम का स्कोर 80 ओवर में दो विकेट खोकर 319 रन पर रहा। असम टीम के मुख्तार हुसैन व एम दत्ता ने एक-एक विकेट लिए। अंपायर स्वरूपानंद कन्नौर, सोमनाथ झा, वहीं मैच रेफरी अर्जन कृपाल सिंह रहे।
भुवनेश्वर को नहीं मिली जगह
यूपी टीम में बड़े खिलाड़ी और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं मिली। वहीं प्रियम गर्ग व कार्तिक त्यागी जैसे स्टार खिलाड़ी भी टीम में नहीं थे। उधर, असम टीम में रियान पराग को जगह नहीं मिली।
यह भी पढ़ें- Kannauj: कल शहर आएंगे CM Yogi Adityanath; कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, अधिकारियों ने पूरी की तैयारी…



