खेल

T20 World Cup 2024: सुपर 8 के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने USA को 9 विकेट से रौंदा, शाई होप ने खेली धमाकेदार पारी – Utkal Mail

ब्रिजटाउन। वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ के ग्रुप दो के मैच में अमेरिका को 9 विकेट से हरा दिया। अमेरिका की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 19.5 ओवर में 128 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज एंड्रियास गौस ने सर्वाधिक 29 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल और रोस्टन चेज ने तीन-तीन विकेट लिए। वेस्टइंडीज ने केवल 10.5 ओवर में एक विकेट पर 130 रन बनाकर बड़ी जीत दर्ज की। उसकी तरफ से शाई होप ने नाबाद 82 रन बनाए। 

ये भी पढे़ं- SA vs ENG: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात रन से हराया, डिकॉक और मिलर ने खेली शानदार पारी

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button