Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में पीवी सिंधु ने जीता अपना पहला मैच, बलराज पंवार ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह – Utkal Mail

पेरिस। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को यहां पेरिस ओलंपिक की महिला एकल स्पर्धा में अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप एम के मैच में मालदीव की फातिमाथ अब्दुल रज्जाक के खिलाफ आसान जीत के साथ की। लगातार तीसरे ओलंपिक पदक के लिए चुनौती पेश कर रही सिंधु और फातिमाथ के बीच का अंतर साफ नजर आया।
Super Sindhu works her magic as she opens her #Paris2024 campaign with a win over Maldives’🇲🇻 Fathimath Nabaaha Abdul Razzaq.
The star shuttler will next face Estonia’s🇪🇪 Kristin Kubba on July 31st!
Keep chanting #Cheer4Bharat, and let’s cheer for Sindhu. pic.twitter.com/Lamo0X38Wy
— SAI Media (@Media_SAI) July 28, 2024
भारतीय खिलाड़ी ने अपने से कम रैंकिंग वाली खिलाड़ी को सिर्फ 29 मिनट में सीधे गेम में 21-9 21-6 से शिकस्त दी। रियो ओलंपिक 2016 में रजत और तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली 10वीं वरीय सिंधू ग्रुप के अपने दूसरे मैच में बुधवार को दुनिया की 75वें नंबर की खिलाड़ी एस्टोनिया की क्रिस्टिन कूबा से भिड़ेंगी।
#TOPSchemeAthlete and star rower Balraj Panwar put in a clinical performance as he finishes in the 2nd spot in Repechage II with a timing of 7:12.41. With this score, he advances to the quarterfinals on July 30th.
Well Done, Balraj👍🏻. pic.twitter.com/CKK8oOsWgd
— SAI Media (@Media_SAI) July 28, 2024
बलराज ने रचा इतिहास
रोइंग में बलराज पंवार पुरुष एकल स्कल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। बलराज ऐसे पहले भारतीय हैं, जिन्होंने इस ओलंपिक इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बलराज अब मंगलवार (30 जुलाई) को पुरुष एकल स्कल्स इवेंट के क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे। बलराज ने रेपेचेज रेस में 7:12.41 का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।
ये भी पढे़ं : Paris Olympics 2024 : नाइजीरिया की मुक्केबाज Cynthia Ogunsemilore डोपिंग के कारण ओलंपिक से निलंबित



