खेल

मुशीर खान की मजबूत मानसिकता उन्हें टीम इंडिया के लिए अच्छा विकल्प बनाएगी : विजय दहिया – Utkal Mail

नई दिल्ली। भारत के पूर्व विकेटकीपर विजय दहिया ने मुशीर खान की ‘मजबूत मानसिकता’ की सराहना करते हुए कहा कि यदि यह युवा बल्लेबाज अगर निरंतरता बनाये रखता है तो वह भविष्य में भारतीय टीम के लिए अहम साबित हो सकता है। मुशीर ने शुक्रवार को बेंगलुरु में चल रहे दलीप ट्रॉफी में भारत ए के खिलाफ भारत बी के लिए 181 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया। उनकी पारी से भारत बी को सात विकेट पर 94 रन के स्कोर से वापसी करने और पहली पारी में 321 रन बनाने में मदद की। 

दहिया ने कहा, मुशीर को उनकी मानसिकता सबसे अलग बनाती है क्योंकि वह मजबूत मानसिकता वाला खिलाड़ी है। मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता, लेकिन अगर वह लगातार रन बनाता रहा तो वह भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।  मुशीर की निरंतरता से हैरान दहिया ने कहा, उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात उनकी निरंतरता है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल और फाइनल में रन बनाए और फिर 2024 में घरेलू क्रिकेट के पहले दिन शतक जड़ा।  

दहिया ने कहा, मुशीर ने बायें हाथ के स्पिनर के तौर पर शुरूआत की और फिर बल्लेबाजी में यहां तक पहुंचने से पता चलता है कि अगर आप मेहनत से किसी चीज के पीछे पड जाये, शिद्दत से किसी चीज के पीछे पड़ जाये तो वो जरूर मिलती है। 

ये भी पढे़ं : रविचंद्रन अश्विन ने घरेलू क्रिकेट में DRS का किया समर्थन, कहा- इससे युवा बल्लेबाजों को फायदा मिलेगा 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button