IPL 2025 AUCTION: फॉरन में होना आईपीएम का मेगा ऑक्शन, जाने कौन सी हो सकती है जगह – Utkal Mail

नई दिल्ल, अमृत विचारः आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन जल्द ही होने वाला है। यह आयोजन नवंबर के आखिरी हफ्ते या फिर दिसंबर के पहले हफ्ते में हो सकता है। इसको लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। पिछली बार की तरह इस बार भी मेगा ऑक्शन विदेश में ही हो सकता है। जहां पिछली बार मेगा ऑक्शन दुबई में आयोजित हुआ था। लेकिन इस बार यह ऑक्शन विदेश में दो जगह हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेगा ऑक्शन के लिए लंदन या यूएई में से किसी एक को चुना जा सकता है। आईपीएल 2024 का ऑक्शन दुबई में किया गया था। जिसकी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह ऑक्शन इस बार लंदन में हो सकता है।

मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों के लिए एक रिटेंशन रुल्स भी जारी किए जाएंगे। इसकी घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जल्द ही कर सकती है.
टीमों को खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी करने के लिए 15 नवंबर तक का समय मिल सकता है। इसके बाद आईपीएल टीमें खिलाड़ियों की रिलीज और रिटेन लिस्ट जारी करेंगी।

वहीं इसी के साथ ही आईपीएल-2025 से पहले नए रिटेंशन नियम भी आएंगे, जो कि सितंबर आखिरी हफ्ते में घोषित हो सकते हैं।

बता दें कि इस बार ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ी नजर आएंगे। जिससे कई सारे बड़़ी बोलियों के रिकॉर्ड टूट सकते हैं।
यह भी पढ़ेः Kangana Ranaut ने फिल्म इमरजेंसी के लिए की भावुक अपील, कहा- बिना देखें न करें जज



