खेल

IND vs BAN Test Series : ऋषभ पंत के बाद शुभमन गिल ने जड़ा शतक, बांग्लादेश के ख‍िलाफ भारत की बढ़त 500 रन पार – Utkal Mail

चेन्नई। भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई (चेपॉक) के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 21 स‍ितंबर को तीसरे दिन का खेल हो रहा है। भारत की दूसरी पारी जारी है। भारत के अब तक 4 विकेट गिरे हैं और उसका स्कोर 300 रनों के करीब है। साथ ही भारत की कुल लीड 500 रनों से ज्यादा की हो चुकी है। ऋषभ पंत के बाद शुभमन गिल ने भी शतक जड़ दिया है। उन्होंने 161 गेंद में टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा। गिल ने पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की थी। वहीं ऋषभ पंत 109 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने शुभमन गिल के साथ 167 रन की साझेदारी की। फिलहाल केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

ऋषभ पंत ने 124 गेंद में टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया है। दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट के बाद यह उनका पहला टेस्ट है। पंत संयुक्त रूप से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

 

शुभमन गिल-ऋषभ पंत के अर्धशतक, लंच तक भारत के पास 432 रन की बढ़त
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को लंच तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 205 रन बना लिए जिससे उसके पास 432 रन की बढत हो गई है। लंच के समय शुभमन गिल 86 और ऋषभ पंत 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने चौथे विकेट की अटूट साझेदारी में 138 रन जोड़ लिये हैं। बांग्लादेश की टीम शुक्रवार को पहली पारी में 149 रन पर आउट हो गई थी जिससे भारत को 227 रन की बढत मिली थी। भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाये थे।

 

वहीं दिसंबर 2022 के भयावह कार हादसे के बाद पहली बार टेस्ट खेल रहे पंत ने पहली पारी में सस्ते में आउट होने के बाद अर्धशतक जमाया। उन्होंने धीमी शुरूआत की और जमने में समय लिया। पहले ड्रिंक्स ब्रेक के समय मेहदी हसन मिराज की आफ स्पिन पर चौका जड़ने के बाद उन्होंने हाथ खोले। पंत ने 88 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्हें 72 के स्कोर पर नजमुल हुसैन शंटो ने शाकिब अल हसन की गेंद पर जीवनदान भी दिया । भारत ने पहले सत्र में 124 रन बनाये। 

ये भी पढ़ें : ओलंपिक में जो भी गोल बचाए, वो मेरे लिए नहीं बल्कि टीम और देश के लिए थे : पीआर श्रीजेश

 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button