खेल
Women's T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, शेफाली वर्मा ने बनाए 32 रन – Utkal Mail

दुबई। भारत ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां पाकिस्तान को छह विकेट से शिकस्त दी। भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट पर 105 रन पर रोकने के बाद 18.5 ओवर में चार विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 32 जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रिटायर हर्ट होने से पहले 29 और जेमिमाह रोड्रिग्स ने 23 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना दो विकेट लिये।
यह भी पढ़ें:-Women’s T20 World Cup 2024 : अरुंधति रेड्डी की तूफानी गेंदबाजी, पाकिस्तान ने भारत को दिया 106 रन का टारगेट



