खेल

यूपी के विकास ने दर्ज की स्वर्णिम सफलता, महाराष्ट्र ने चौथे दिन जीते कुल 9 पदक – Utkal Mail


लखनऊ, अमृत विचार: वाराणसी के विकास कुमार ने शुक्रवार को 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स अंडर 17 प्रतियोगिता में विकास ने यूपी को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। विकास ने बीते गुरुवार को 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था। यूपी को एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अभी तक दो पदक मिले हैं, जो विकास के दमदार प्रदर्शन से संभव हो सका।

कुर्सी रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेटिक्स मैदान पर 68वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता खेली जा रही है। प्रतियोगिता में शुक्रवार को महाराष्ट्र के बालक व बालिका वर्ग ने चौथे दिन 5 स्वर्ण, 2 रजत व 2 कांस्य पदक जीते। अंकतालिका में महाराष्ट्र 10 स्वर्ण, 2 रजत व 4 कांस्य के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। प्रतियोगिता में शुक्रवार को मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुलाब चंद मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सैय्यद अली, विशेष सचिव केके गुप्ता, संयुक्त सचिव माध्यमिक संदीप परमार व मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के बाद शाम को सांस्कृतिक संध्या में सांत्वना तिवारी, श्रेया तिवारी, डॉ. आशा मिश्रा व दामिनी ने शानदार गायन प्रस्तुति दी। प्रयागराज की तनु सोनकर ने मनमोहक ढेढ़िया लोकनृत्य की प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। अंत में मथुरा की दानी शर्मा द्वारा मयूर नृत्य व फूलों की होली की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा।

बालक वर्ग

– ऊंची कूद: सीबीएसई के देवक भूषण-स्वर्ण, हरियाणा के लक्ष्य-रजत, सीबीएसई के हिमांशु कुमार-कांस्य
– 1500 मीटर दौड़: यूपी के विकास कुमार-स्वर्ण, दिल्ली के बादल-रजत, हरियाणा के मोहित-कांस्य
– 200 मीट दौड़: सीआईएससीई के अर्जुन एस देशपांडे-स्वर्ण, कर्नाटक के आयुष प्रांजल-रजत, महाराष्ट्र के आदित्य-कांस्य

बालिका वर्ग

– 1500 मीटर दौड़: महाराष्ट्र की जाह्नवी-स्वर्ण, दिल्ली की माही-रजत, राजस्थान की खुशबू-कांस्य
– 400 मीटर बाधा दौड़: महाराष्ट्र की जाह्नवी-स्वर्ण, केरल की विष्णुश्री एनएस-रजत, महाराष्ट्र की श्रेया इथापे-कांस्य
– 200 मीटर दौड़: महाराष्ट्र की भूमिका नेहाटे-स्वर्ण, महाराष्ट्र की श्रेष्ठा शेट्टी-रजत, हरियाणा की प्रिशा मिश्रा-कांस्य

यह भी पढ़ेः एक फिर दौड़ेगा लखनऊ, अटल रन के साथ शुरू होगा “Lucknow Khel Mohotsav”


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button