IND vs ENG 2nd ODI : कटक वनडे में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, वरुण चकवर्ती का डेब्यू…कोहली की हुई वापसी – Utkal Mail

कटक। भारत और इंग्लैंड के बीच ओडीआई सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले गेंदबाजी कर रही है। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है। अब वो इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।
वरुण चकवर्ती का डेब्यू
कटक वनडे मुकाबले में भारत की ओर से दाएं हाथ के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी भाग ले रहे हैं, जिनका ये वनडे डेब्यू मुकाबला है। वरुण को ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कैप दी।
इंग्लैंड का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ रविवार को दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने दो बदलाव करते हुए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव की जगह विराट कोहली और वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया है। कोहली चोट के कारण पहले एकदिवसीय मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। कुलदीप को आराम दिया गया है जिससे चक्रवर्ती को पदार्पण का मौका मिला। इंग्लैंड ने भी तीन बदलाव करते हुए मार्क वुड, जेमी ओवरटन और गस एटकिंसन को एकादश में शामिल किया है।
————–
ये भी पढे़ं : पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने कहा-चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को हराना वास्तविक चुनौती



