खेलों से होता है शारीरिक और मानसिक विकास: चौधरी शहरयार – Utkal Mail

रुदौली/अयोध्या, अमृत विचार: खेलों से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। साथ ही प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ ही भाई चारा भी उत्पन्न होता है। सरकारों को खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहए। खेलों को स्कूलों में अनिवार्य करना चाहिए। यह बातें सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एहसान मो. अली उर्फ चौधरी शहरयार ने मवई कप प्राइजमनी एक दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पुरस्कार वितरण में कही।
फाइनल मुकाबला नेवरा स्पोर्टिंग क्लब और सिपाहिया इलेवन के बीच खेला गया। नेवरा स्पोर्टिंग क्लब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 105 रन बनाए। तनजील ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। जवाब में सिपाहिया इलेवन 95 रन ही बना सकी और मैच 10 रन से हार गयी। तज्जु ने 3 विकेट लिए। मैन आफ द मैच तनजील चुने गए। आयोजक तैमूर खां, फैसल खां, झुनझुन भारती, आतिफ़, गुफ़रान आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शुऐब खां, मोहम्मद अहमद, फ़रीद अहमद, कफ़ील खां, मुबीन रईन, मो. इद्रीस आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेः फांस बना पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स की पहली प्रायोरिटी, 6 मिलियन से अधिक छात्र कर रहे पढ़ाई



