Champions Trophy 2025 Final LIVE : 2 बजे होगा टॉस, भारतीय टीम की नजर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर – Utkal Mail

दुबई। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर है। दोनों टीमों के बीच मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है। भारतीय टीम की कोशिश फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया था। दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।
आईसीसी खिताब जीतने लिए उत्सुक भारत
भारत, तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है, जो 2013 की जीत को दोहराने और अपने इतिहास में एक और आईसीसी खिताब जोड़ने के लिए उत्सुक होगी। भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैंपियंस बनी थी। तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था। इसके बाद फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैंपियंस बनी।
ये भी पढे़ं : ICC Champions Trophy : क्या रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद आएगा अपडेट!



