धर्म

Holi 2025 : होली पर मनाये अपने लकी कलर से उत्सव होगा बहुत ही शुभ, हर राशि का होता है एक विशेष लकी कलर – Utkal Mail

अमृत विचार। होली भारतीय संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम है। रंगो का त्यौहार हर किसी के जीवन में हर्षोल्लास लाता है। वही होली के रंग हर किसी के जीवन में एक अलग महत्व रखते है। इस दिन लोग अपने बैर-भाव भूलकर खुशिया मनाते है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो रंगो का सही प्रयोग करने से आपकी कुंडली में कई दोष दूर हो सकते है। इसके अनुसार इस दिन अपनी राशि वाले रंगो का प्रयोग करने से आपकी किस्मत चमक जाती है।

तो आईये जानते है कि किस राशि के लिए कौन-सा रंग सबसे अच्छा माना जाता है-

मेष राशि और वृश्चिक राशि-इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। मंगल का रंग लाल है लाल रंग से होली खेलना शुभ होगा।

वृषभ राशि और तुला राशि- इन राशियो के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग होली खेलने में पीले, गुलाबी एवं आसमानी रंग का प्रयोग करें।

मिथुन राशि और कन्या राशि-इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि के लोग हरे रंग से होली उत्सव मनाएं। इससे इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि-इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोगों के लिए लकी कलर केसरिया, हल्का गुलाबी और सफेद होता है।

सिंह राशि – सूर्यदेव इस राशि के स्वामी हैं। वहीं, इस राशि वालों का लकी कलर केसरिया और लाल होता है।

धनु राशि और मीन राशि- इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वालों का लकी कलर पीला है।

मकर राशि कुंभ राशि- इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोगों को नीले, सिल्वर व सफेद रंग से होली खेलना शुभ रहेगा।

होली का त्यौहार खुशाली का प्रतिक है यह युवाओ बच्चो और बुजुर्गो में अलग तरह का उत्साह भर देता है। वहीं, दूसरी ओर हिन्दू धर्म में इसे संतोष, सकारात्मकता और समृद्धि के स्रोत के रूप में भी देखा जाता है।  होली से एक दिन पहले होलिका दहन की जाती है और दूसरे दिन सुबह को लोग बड़े ही मजे के साथ एक दूसरे को रंग लगाकर इसका आंनद लेते है। 

 

यह भी पढ़ें क्या खुले में छोड़ दिया जाता है प्लेन का कचरा, कैसे काम करता है हवाई जहाज़ का टॉयलेट सिस्टम?


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button