खेल

क्लब विश्व कप के लिए एक बिलियन डॉलर पुरस्कार राशि का प्रावधान, विजेता को मिल सकता है 125 मिलियन डॉलर  – Utkal Mail

ज्यूरिख। अमेरिका में आयोजित होने वाले फीफा के पहले क्लब विश्व कप के लिए फीफा ने एक बिलियन डॉलर (लगभग 85.66 अरब रुपये) की पुरस्कार राशि का विवरण बुधवार को पेश किया जिसमें से चैंपियन बनने वाली फुटबॉल टीम को 125 मिलियन डॉलर (लगभग 10.70 अरब रुपये) की राशि मिल सकती है। फीफा ने कहा कि उसने 14 जून से 13 जुलाई तक चलने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए 525 मिलियन डॉलर की गारंटी फीस आवंटित की है। 

इसमें शीर्ष रैंक वाली यूरोपीय टीम (संभवतः रियल मैड्रिड) के लिए 38.19 मिलियन डॉलर से लेकर ओशिनिया के प्रतिनिधि ऑकलैंड सिटी के लिए 3.58 मिलियन डॉलर शामिल हैं। टूर्नामेंट के मैचों को जीतने पर टीमों के पास अतिरिक्त कमाई का मौका होगा जिसके लिए 475 मिलियन डॉलर का प्रावधान रखा गया है। इसमें ग्रुप चरण के मैच जीतने के लिए दो मिलियन डॉलर, अंतिम-16 चरण में खेलने के लिए 7.5 मिलियन डॉलर और न्यूयॉर्क के पास मेटलाइफ स्टेडियम में फाइनल जीतने वाली टीम को 40 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाता है। 

क्लब विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली 12 यूरोपीय टीमों में से प्रत्येक को प्रवेश शुल्क के रूप में कम से कम 12.81 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाएगा। फीफा ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि भुगतान ‘खेल और वाणिज्यिक मानदंडों के आधार पर रैंकिंग’ द्वारा तय किया जाएगा। दक्षिण अमेरिका की छह टीमों में से प्रत्येक को 15.21 मिलियन डॉलर का प्रवेश शुल्क मिलेगा। अफ्रीका, एशिया और उत्तरी अमेरिका के ‘कोनकाकैफ’ क्षेत्र की टीमों (इसमें लियोनेल मेस्सी की इंटर मियामी भी शामिल है) को इसमें खेलने के लिए प्रत्येक को 9.55 मिलियन डॉलर मिलेंगे। 

ये भी पढ़ें : भाग्यश्री जाधव बोलीं-मैं पैरालिंपिक पदक के बिना अधूरी हूं, उम्मीद है कि लॉस एंजिल्स में किस्मत साथ देगी 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button