खेल

SRH vs GT: ईशांत शर्मा ने तोड़ा IPL नियम, लगा मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी मिला – Utkal Mail

हैदराबाद। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पर रविवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट अंक उनके खाते में जोड़ा गया। इंडियन प्रीमियर लीग ने एक बयान में कहा, ‘‘इशांत शर्मा ने नियम 2.2 के तहत लेवल एक के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी की सजा को स्वीकार किया। 

ये भी पढ़ें : IPL 2025 : ‘हमें PBKS के खिलाफ तैयार रहना होगा…’, लगातार चौथी हार के बाद भी चिंतित नहीं कोच डेनियल विटोरी 

बयान के अनुसार, ‘‘आचार संहिता के लेवल एक उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। आईपीएल की आचार संहिता का नियम 2.2 ‘मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदान उपकरण या साजो-सामान के दुरुपयोग’ से संबंधित है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इशांत ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और चार ओवर में बिना विकेट हासिल किए 53 रन लुटाए। कुल मिलाकर उन्होंने तीन मैच में 107 रन दिए हैं और केवल एक विकेट लिया है। 

ये भी पढे़ं : PL 2025 : गिल और सिराज का दमदार प्रदर्शन, गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button