PBKS vs DC Match : धर्मशाला में अचानक बंद हुई फ्लडलाइट, रोका गया आईपीएच मैच – Utkal Mail

PBKS vs DC Match : पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला आज धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। पीबीकेएस ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। बारिश के कारण टॉस में एक अंधे से अधिक की देरी हुई। हालांकि, ओवरों में कटौती नहीं की गई है।
पंजाब ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया जबकि दिल्ली ने विप्रज निगम की जगह माधव तिवारी को मौका दिया है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसके 11 मैचों में 15 अंक हैं। पीबीकेएस गुरुवार को डीसी को हराकर प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने की फिका में होगी। अगर पीबीकेएस जीती तो तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। पंजाब ने अपने पिछले मैचों में विजयी परचम फहराया है।
वहीं, अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली ‘करो या मरो’ मैच में उतरेगी। अगर डीसी हारी तो उसकी प्लेऑफ की राह में कांटे बिछ जाएंगे। डीसी के 11 मैचों में 13 अंक हैं। अक्षर ब्रिगेड ने शुरुआत में दमदार प्रदर्शन किया लेकिन लय बरकार नहीं रख सकी। दिल्ली का सनराइजर्स हैदराबाद का पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इस मैच से पहले डीसी को 6 मुकाबलों चार बार हार का मुंह देखना पड़ा।
यह भी पढ़ें:- जम्मू एयरपोर्ट पर रॉकेट से हमला, पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी, भारत ने दिया करारा जवाब



