भारत

दिल्ली के रेखा गुप्ता मंत्रिमंडल ने महिला सम्मान योजना लागू करने की दी मंजूरी, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए महीना – Utkal Mail

नई दिल्ली। दिल्ली रेखा गुप्ता मंत्रिमंडल ने शनिवार को महिला सम्मान योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को हर माह वित्तीय सहायता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे महिलाओं के सम्मान और उत्थान के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता की एक और मिसाल बताया है। मुख्यमंत्री गुप्ता की उपस्थति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम को संबेाधित करते हुए दिल्ली सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री का बधाई दी। 

नड्डा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत महिलाओं की बड़ी भूमिका रही और उनके समर्थन से यह जीत संभव हो सकी है। इसके लिए दिल्ली की महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इससे पहले गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में महिला सम्मान योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा के चुनाव में अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था। यह इस योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जानी है। 

नड्डा ने इससे पहले अपने संबोधन में कहा कि जो राष्ट्र महिलाओं का सम्मान नहीं करता वह विकसित नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बात को समझते हैं और वह इस दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार का फोकस ‘महिलाओं के नेतृत्व में’ विकास को आगे बढ़ाने पर है। प्रधानमंत्री नारी सशक्तिकरण के ध्येय के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने इस संदर्भ में केन्द्र की भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार द्वारा उज्जवला योजना, इज्जतघर के तहत हर घर में शौचालय बनाने तथा महिलाओं के कल्याण के लिए उठाये गये अन्य कार्यक्रमों और योजनाओं का उल्लेख किया। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “महिला दिवस पर महिला शक्ति को नमन करता हूं और दिल्ली की महिलाओं को नमन करते हुए धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। यह जीत महिलाओं के आशीर्वाद और सहयोग से संपन्न हो सकती है।” 

ये भी पढ़ें- गुजरात: BJP के लिए काम करने वाले कांग्रेस नेताओं को छांटने की जरूरत, जानिए ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button