खेल

IPL 2025: मुंबई इंडियंस को लगा झटका, रोहित शर्मा 5 रन बनाकर हुए आउट – Utkal Mail

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स के कार्यवाहक कप्तान फाफ डुप्लेसी ने बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान अक्षर पटेल बीमार होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अंतिम एकादश में कॉर्बिन बॉश की जगह मिचेल सेंटनर को शामिल किया।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है। रोहित शर्मा 5 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

 

समाचार अपडेट किया जा रहा है…


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button