नगर निगम लेकर आया अपना मोबाइल ऐप, जानें कैसे करेगा आप लोगों की मदद – Utkal Mail

लखनऊ, अमृत विचार: नगर निगम लखनऊ मंगलवार को अपना एप लांच करने जा रहा है। शुरुआत में इसके माध्यम से हाउस टैक्स जमा करने के साथ सफाई संबंधी शिकायतें की जा सकेंगी। इसके बाद निगम की वेबसाइट और अन्य सुविधाएं भी एप से जोड़ दी जाएंगी। शिकायत के निस्तारण की कार्रवाई कहां तक हुई, इसकी जानकारी मिलती रहेगी। एप प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर हर बार लॉग इन करना पड़ता था। कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था। इसमें समय लगता था और परेशानी होती थी। एप में आसानी हो जाएगी। एप पर ही गृहकर के डिजिटल बैंकिंग से भुगतान की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा गृहकर निर्धारण के साथ नाम परिवर्तन भी करा सकेंगे। नगर निगम से लाइसेंस बनवाने और म्यूटेशन के लिए शुल्क भी जमा कर सकेंगे। नगर निगम के मुख्य गृहकर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल एप की टेस्टिंग हो गई है। मंगलवार से इसे चालू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ेः टेक्नोफ्रेंडली हुई हेल्थ सर्विस, लक्षण दिखते ही एप बता देगा बीमारी की गंभीरता



